Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
भोपाल

समर स्पेशल ट्रेन 15 मई से चलेगी पुणे-गोरखपुर चलेगी

2 min read

मध्य प्रदेश के भोपाल रानी कमलापति और इटारसी जंक्शन से होकर मध्य प्रदेश के आसपास के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।

गर्मी के मौसम में बढ़ती छुट्टी के दिन में यात्रा मांग और ट्रेनों में लगातार बढ़ रही वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने पुणे से गोरखपुर के बीच प्रतिदिन समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

भोपाल, रानी कमलापति और इटारसी के यात्रियों के लिए राहत, 15 मई से चलेगी पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन रेलवे द्वारा चलाई  जाएगी

इस समर स्पेशल  ट्रेन 15 मई से शुरू होगी और पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशन पर रुकेगी। इससे भोपाल, विदिशा, सीहोर, इटारसी और आसपास के यात्रियों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की यात्रा में राहत मिलेगी। इससे मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र के यात्रियों को यात्रा करने में आसान यात्रा कर पाएंगे गर्मी में वैसे ही ट्रेनों में टिकटों का वेटिंग इतना ज्यादा हो जाता है कि यात्रियों को यात्रा करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसको ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने इस ट्रेन को संचालित करने का निर्णय लिया है जो जनता के हित में उपयोगी होगा

समर स्पेशल ट्रेन का  टाइम टेबल और संचालन की अवधि
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन 15 मई से 15 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन सुबह 6:50 बजे पुणे से रवाना होगी और रात 9:10 बजे इटारसी, रात 11:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन तथा अगले दिन रात 1:25 बजे बीना पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अगले दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर-हड़पसर (पुणे) समर स्पेशल 16 मई से 16 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन शाम 5:30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे बीना, 10:30 बजे रानी कमलापति और दोपहर 12:10 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे हड़पसर (पुणे) पहुंचेगी।