Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 15°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
Uncategorized

पुत्र बना पिता का हत्यारा शराब के पैसों को लेकर विवाद

3 min read

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शराब के पैसों को लेकर विवाद में पुत्र बना पिता का हत्यारा कर दी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी द्वारा हत्या को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था आरोपी 

बैतूल थाना कोतवाली पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 मई 26  को चौकी खेड़ी, थाना कोतवाली बैतूल को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चूना लोमा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की उसके पुत्र द्वारा हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही थाना कोतवाली एवं चौकी खेड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि  फरियादिया फुंदिया पति दल्ले धुर्वे उम्र 60 वर्ष निवासी चुनालोमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 8 मई को शादी समारोह में चिल्लौर मोहदा गई थी। सुबह उसके नाती सुनील द्वारा सूचना देने पर वह घर पहुंची, जहां उसका भाई सद्दू उइके पिता वारु खटिया पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के दोनों कानों के पीछे एवं आंख के ऊपर गंभीर चोट के निशान थे।

घर के बाहर खून एवं खून लगा पत्थर तथा लकड़ी भी मिली। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मृतक के पुत्र अनिल उइके ने प्रारंभ में पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि उसके पिता शराब के नशे में पत्थर पर गिर गए थे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। किंतु पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण एवं आरोपी से गहन पूछताछ किए जाने पर सच्चाई सामने आ गई। आरोपी अनिल पिता सद्दू उइके उम्र 32 वर्ष निवासी पोहा ढाना चुनालोमा ने स्वीकार किया कि 8 मई 26 की रात्रि लगभग 9 बजे उसका पिता शराब पीने के लिए बार-बार पैसों की मांग कर रहा था। दो बार पैसे देने के बाद तीसरी बार मना करने पर दोनों के बीच झूमाझटकी हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने पत्थर उठाकर पिता के सिर में पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं आरोपी द्वारा छुपाकर रखे गए मृतक के खून लगे कपड़े बरामद कर लिए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल बैतूल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, प्रधान आरक्षक अजय, आरक्षक ओमकार एवं संदीप यादव की भूमिका सराहनीय रही।

———————–

What do you think?