हरदा – कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विश्व तंबाखू निषेध दिवस पर विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से 100 मीटर दौड़ एवं फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर स्वास्थ्य एवं फिटनेस का संदेश दिया तथा संगीत विद्यालय शारदा एकेडमी हरदा में युवाओं के मध्य संगीत कार्यक्रम करवाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता संस्थान से बीके किरण दीदी एवं बीके राजेश जी ने योग एवं मेडिटेशन के माध्यम से नशा न करने की शपथ दिलाई तथा नशामुक्त जीवन के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे घर, परिवार और समाज के लिए घातक सिद्ध होता है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों ने नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। खेल, संगीत कार्यक्रम एवं मेडिटेशन कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता, प्रतिभागियों व छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र नशा मुक्ति संदेश केप एवं ट्रॉफी वितरण की गई। जागरूकता अभियान में उपसंचालक सामाजिक न्याय कमलेश सिंह, सहायक ग्रेड 3 संकेत श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मयंक काले, सहायक ग्रेड 3 अभिषेक साहू, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग से ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरालेगल वॉलिंटियर श्रीमती सुरेंद्र कौर, योग गुरु राधेश्याम गौर, हाकी कोच संदीप सौदे फुटबाल कोच, इमरान खान, अजय पुरवइया, शारदे म्यूजिक अकैडमी से संगीत शिक्षक श्रीमती लवीना काले एवं अजय कुशवाहा एवं विभाग की अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे

