Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री के लिए व्यवस्था करें, गेट पास व्यवस्था सख्ती से लागू करें

2 min read

 

रोगी कल्याण समिति की बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश

खण्डवा – कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बुधवार को जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मरीजों के परिजनों के लिए गेट पास की व्यवस्था सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. अनिरूद्ध कौशल को जिला अस्पताल परिसर में मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री के लिए स्थान चिन्हित करने तथा अस्पताल के नए भवन के बी ब्लॉक के पास वृक्षारोपण कराकर उद्यान विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले, डॉ. शक्तिसिंह राठौर सहित समिति के सदस्य  सतनाम सिंह होरा, श्री दिलीप हिंदूजा और  भावेश बिल्लोरे भी मौजूद थे।

कलेक्टर  गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ समय पर अस्पताल पहुंचे और मरीजों तथा उनके परिजनों से अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने अस्पताल के खराब सीलिंग फैन सुधरवाने, वाटर कूलर व फिल्टर के संधारण के लिए वार्षिक अनुबंध करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने, विभिन्न वार्डों में लगे स्पीकर के माध्यम से मरीजों के लिए सुबह शाम भक्ति संगीत बजाने, मच्छरों से बचाव के लिए खिड़कियों में जाली लगवाने, सीवर लाइन के खुले चैम्बर ढंकवाने तथा ओपीडी में मरीजों के लिए टोकन डिस्प्ले सिस्टम लगवाने के निर्देश भी दिए।

What do you think?