प्रभारी मंत्री  सारंग 11 मई को हरदा आयेंगे
हरदा – प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युुवा कल्याण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग 11 मई सोमवार को हरदा आयेंगे। जारी कार्यक्रम अनुुसार मंत्री श्री सारंग शाम 5ः30 बजे हरदा आयेंगे तथा कलेक्टर सभागृह में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री सारंग शाम 6 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कोर कमेटी की बैठक में सम्मिलित होंगे तथा रात्रि 8 बजे हरदा से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

*जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक 11 मई को*
हरदा 10 मई 2026/ जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक 11 मई को आयोजित होगी। संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला योजना अधिकारी सुश्री रजनी वर्मा ने बताया कि यह बैठक प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युुवा कल्याण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागृह में शाम 5ः30 बजे से आयोजित होगी। बैठक में विभागों के कार्यो एवं योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही जिला विकास सलाहकार समिति के उद्देश्यों पर चर्चा की जाएगी।

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पोर्टल प्रशिक्षण 11 व 12 मई को
हरदा – सूचना का अधिनियम के तहत जिले के एल-1 व एल-2 अधिकारियों का प्रशिक्षण 11 व 12 मई को होगा। संयुक्त कलेक्टर  सतीश राय नेे बताया कि यह प्रशिक्षण जिला पंचायत के ई-दक्ष केन्द्र में दोपहर 1 बजे सेे शाम 6 बजे तक बैचवार आयोजित किया जाएगा। उन्होने निर्देशित किया कि विभाग प्रमुख बैचवार संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Leave a Reply