पावनसिटी खण्डवा

खण्डवा – भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण 1 मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य जारी है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी खण्डवा कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान नगरीय क्षेत्र खण्डवा के 8 प्रगणकों को मकान सूचीकरण ब्लॉक में प्रथम चरण का कार्य निर्धारित समय सीमा से पहले ही पूर्ण करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले प्रगणकों में श्रीमती सीमा बाथो, कामिनी वर्मा, मंजू पर्वते, श्वेता महोदय, अमिता दशोरे, राजेन्द्र पाटिल शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, पुनासा एसडीएम  पंकज वर्मा, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान, अपर कलेक्टर  के.आर. बड़ोले, एवं अरविंद चौहान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply