Skip to content
ताज़ा खबर
हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबेटी कनुप्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 स्वर्ण पदक, जिले हरदा की बेटी नाम किया रोशनअधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएंजनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देशकलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिए
10 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
हरदा

नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई सायं 7बजे से होगा

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  हरदा

हरदा जिले का बहुत ही पुराना और पारंपरिक खेल राजस्थानी गैर का आयोजन किया जा रहा है आयोजक विजय जेवल्या ने बताया कि हमारे हरदा जिले का बहुत ही पुराना और पारंपरिक खेल खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है यह आयोजन हमारे पारंपरिक धरोहर के रूप में उसे आगे बढ़ाते हुए इस आयोजन को जिले में पुनः इसकी शुरुआत की जा रही है पहले हर गांव में राजस्थानी गैर की टीम हुआ करती थी और एक मंडल में लगभग 50 लोगों की टीम रहती है और वह धीरे-धीरे कम हो गई है लेकिन खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव के माध्यम से इस खेल को पुनः आयोजित किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में दर्शक रहते हैं और यह प्रतियोगिता रात भर चलती है

12 मई मंगलवार नेहरू स्टेडियम हरदा में मां नर्मदा के वरद पुत्र मध्य प्रदेश के गौरव हरदा जिले की शान माननीय पूर्व कृषि मंत्री कमल जी पटेल के मार्गदर्शन में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव के रूप में आयोजित होगी आयोजक विजय जेवल्या ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51111 रुपए संदीप पटेल जिला अध्यक्ष ओलंपिक संघ हरदा द्वारा दिया जाएगा ,

दूसरा इनाम 31111 रुपए राहुल पुनिया जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदा एवं रवि मातवा हंडिया मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दिया जाएगा, तृतीय इनाम 21111 रूपये मुकेश पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष हंडिया एवं राहुल पटेल जेवल्या सागर कंस्ट्रक्शन द्वारा दिया जाएगा, चतुर्थ इनाम 11111 ललित पटेल जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 2 द्वारा दिया जाएगा और विशेष पुरस्कार कन्हैया पटेल सोनखेड़ी द्वारा सभी को 1111 रुपए की राशि दी जाएगी प्रतियोगिता में एंट्री फीस ₹1100 रखी गई है प्रतियोगिता में विशेष अतिथि पूर्व मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ,पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया,जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे आयोजन समिति ने सभी मंडलों को आमंत्रित किया है जिसमें आसपास के जिलों से भी मंडल हिस्सा लेंगे और समस्त खेल प्रेमी इस प्रतियोगिता में सादर आमंत्रित है और महिलाओं की बैठने की व्यवस्था अलग से रहेगी

What do you think?