पावनसिटी  खण्डवा

खण्डवा- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्पेशल रेल्वे मजिस्ट्रेट  मोहित माधव के निर्देशन में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं यातायात विभाग द्वारा, रेल्वे स्टेशन परिसर में अवैध रूप से संचालित प्रायवेट टैक्सी वाहनों की चेंकिग की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दीपक मांझी ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान 6 प्रायवेट फोर व्हीलर वाहन अवैध रूप से संचालित होते पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 6 वाहन जप्त किए गए।

Leave a Reply