Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

पुनासा में अल्पविराम परिचय कार्यशाला संपन्न

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खंडवा मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान एवं जन अभियान परिषद द्वारा एक दिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत पुनासा के सभागार में मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक  जगदीश पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि आनंद का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खुश रहने के लिए दूसरो की छोटी-छोटी मदद करना प्रारंभ करें एवं कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। उन्होंने कहा कि हम जितना समय मोबाइल फोन पर अपव्यय करते हैं, उतना स्वयं को दें तो आनंदित और तनाव मुक्त रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मास्टर ट्रेनर नारायण फरकले ने राज्य आनंद संस्थान का परिचय देते हुए संस्थान का परिचय विडियो दिखाया। उन्होंने बताया कि जीवन में आनंद क्या है, आनंद कैसे बढ़ता है और कैसे घटता है। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक मोहन जाट, मास्टर ट्रेनर नारायण फरकले, भरत लौवंशी एवं पुष्पा अटूट सहित लगभग 60 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

What do you think?