Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा को आईएसओ 9001 एवं 14001 प्रमाण पत्र मिला

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  खण्डवा
खण्डवा – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय खंडवा को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानको के अनुरूप कार्य करने पर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र क्रमांक 9001 एवं एनवायरमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र क्रमांक 14001 प्रदान किया गया। आईएसओ टीम, नई दिल्ली के प्रतिनिधि  शिवांशु तिवारी द्वारा औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्रीमती ममता जैन को प्रदान किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा श्रीमती ममता जैन ने दिव्यांग राजू चौहान, राम सिंह घौहान,  अमरदास चौहान को ट्राई वितरित की गई। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को बैसाखी एवं वाकिंग स्टिक भी प्रदान की गई।
प्रधान न्यायाधीश श्रीमती जैन ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि न्याय केवल न्यायालय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक कमजोर वर्ग तक पहुंचना ही सच्ची न्याय सेवा है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा को यह प्रमाण पत्र मिलना इस बात का प्रमाण है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा द्वारा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन करते हुए जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश  उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय  योगराज उपाध्याय, द्वितीय जिला न्यायाधीश  अनिल चौधरी, प्रथम जिला न्यायाधीश  अरविंद सिंह टेकाम, तृतीय जिला न्यायाधीश  आशीष प्रताप सिंह चतुर्थ जिला न्यायाधीश  वीरेन्द्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार अरविंद सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  पियूष भावे सहित पैरालीगल वालंटियर्स एवं न्यायालय के कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

What do you think?