Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

कृषि रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा – मध्य प्रदेश शासन के कृषि विभाग के निर्देश अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में “प्रचार रथ” संचालित कर सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में  खंडवा कलेक्ट्रेट से कृषि विभाग का प्रचार रथ रवाना हुआ । इस रथ को खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष  राजपाल सिंह तोमर, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय  डी के वाणी, उप संचालक कृषि  नितेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद थे।
उप संचालक कृषि यादव ने बताया कि जिले में “कृषि रथ” का संचालन  आगामी एक माह की अवधि के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह के प्रचार रथ जिले के अन्य सभी सभी विकासखंडों से अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामों के लिए रवाना होंगे। जिले में कुल 7 कृषि रथ तैयार किये गए है, प्रत्येक कृषि रथ प्रत्येक विकास खंड की 3 ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा | इस प्रचार रथ के माध्यम से किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा ई-टोकन आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी दी जावेगी। इस अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों, कृषि उद्यमियों एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी विभाग एवं आत्मा परियोजना के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

What do you think?