Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

किशोर कुमार सम्मान” कार्यक्रम गीतकार प्रसून जोशी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्ष-2024 के पुरस्कार से करेंगे अलंकृत*

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन, खंडवा के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान का आयोजन 13-14 अक्टूबर को पुलिस ग्राउंड, खंडवा में किया जाएगा। दोनों दिनों की प्रस्तुतियाँ शाम 7 बजे से संयोजित की जाएंगी। संचालक, संस्कृति एन.पी. नामदेव ने बताया कि पहले दिन 13 अक्टूबर को स्थानीय किशोर गायकों द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुतियाँ होंगी। इसी दिन इंदौर के अनिल शर्मा एवं बैंड श्रोताओं के लिए किशोर कुमार के यादगार नगमे पेश करेंगे।

संचालक, संस्कृति नामदेव ने बताया कि मुख्य समारोह 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। मुख्यमंत्री जी वर्ष-2024 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान गीत लेखन से मुंबई के सुविख्यात गीतकार प्रसून जोशी को विभूषित करेंगे। इस अवसर पर मुंबई के हेमंत कुमार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। समारोह में संगीत के साधक एवं कलाप्रेमी श्रोताओं का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री, जनजातीय कार्य एवं गैस राहत विभाग कुँवर विजय शाह एवं सांसद, खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में विधायक मांधाता  नारायण पटेल, विधायक खंडवा श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, विधायक, पंधाना श्रीमती छाया गोविंद मोरे, महापौर खंडवा सुश्री अमृता अमर यादव, खंडवा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश बानखेडे की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

What do you think?