Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

Khandwa News : प्रदेश सरकार हर गरीब जनजातीय वर्ग के साथ कदम से कदम मिलकर आगे चलना चाहती है-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

4 min read
The state government is responsible for every poor
Text Size:

Khandwa News :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर जनजातीय वर्ग से श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के पदासीन होने के साथ ही जनजातीय वर्ग के हित और सम्मान में ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। मध्यप्रदेश में भी इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खंडवा जिले के खालवा में आयोजित जनजातीय छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनजातीय वर्ग के हित में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक जनजातीय बहुल जिले में इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। जहां हमारी प्रतिभा को समाज के बीच लाने का मौका मिले। सम्पन्न घरों के बच्चे तो देश के बाहर पढऩे जाते हैं लेकिन अब गरीब जनजातीय परिवार के सदस्य भी विदेशों में अध्ययन के लिए जा रहे हैं। आज उन बच्चों के माता-पिता की आँखों में जो खुशी देखी है, वो अद्भुत है।

यह असली आनंद की बात है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आकांक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, एम्स और क्लेट आदि के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है।

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन संभागों में आकांक्षा योजना के क्रियान्वयन की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है। प्रदेश के 5 बड़े नगरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में योजना के अंतर्गत विद्यार्थी नि:शुल्क कोचिंग सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। प्रतीक स्वरूप विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पांच विद्यार्थियों को 2-2 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा रही है।

इस वर्ष बाबा महाकाल की सवारी में जनजातीय वर्ग के लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया। केंद्रीय जनजातीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके स्वयं भी उज्जैन आकर प्रथम पूजा में शामिल हुए। इसके पूर्व तक मुख्यमंत्री अथवा अन्य विशिष्ट व्यक्ति को यह अवसर मिलता था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय वर्ग के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रोत्साहन और तीर्थ-दर्शन योजना का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी देश का मान-सम्मान बड़ा रहे हैं। हम हर क्षेत्र में आगे बड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार भी उसी तरह उनके साथ मिलकर आगे बढऩा चाहती है। हर गरीब जनजातीय वर्ग के साथ कदम से कदम मिलकर आगे चलना चाहती है, उनके बच्चों को आगे बढ़ाना चाहती है। हमारे मन में सरकार के लिए आगे बढ़ाने के लिए पूरी युवा शक्ति है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोग भारत की आबादी को अलग नजरिए से देखते है। यह सच है कि यहाँ बड़ी आबादी है। यह उनके लिए परेशानी हो सकती है। लेकिन यही हमारी ताकत है। आर्थिक अभाव में गरीब परिवार एवं जनजातीय वर्ग से आने वाले बच्चों की पझ़ाई नहीं रूकेगी। बेटा-बेटी सिर्फ एडमिशन लें, पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप सब आगे बड़ें डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बने। अगर विदेश में जाकर पढऩा है तो उसके लिए भी सरकार पैसा देगी।

कार्यक्रम में खण्डवा जिले के हरसूद एवं खालवा क्षेत्र की बालिकाओं के लिए शासकीय महाविद्यालय हरसूद आने-जाने के लिए नि:शुल्क बस सुविधा भी प्रारंभ की गई। इसके अलावा वर्ष 2024-25 के शिक्षा सत्र के लिए जनजातीय कार्य विभाग की विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति योजना में चयनित 70 विद्यार्थियों में से 5 विद्यार्थियों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में प्रतिभावान जनजातीय छात्र श्री आशाराम पालवी को लंदन में पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी की फीस और अन्य खर्च सहित लगभग 35 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की। साथ ही उनके माता-पिता का अभिनंदन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

प्रदेश के 89 विकास खण्डों में बनेंगे सौ-सौ सीटर आवासीय छात्रावास।

छात्रावासों की मेस में आधुनिक रोटी मेकर मशीन की व्यवस्था होगी।

हरसूद में बालिका खेल परिसर में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए उद्योगों की स्थापना पर रियायतें देंगे।
नए कन्या परिसर भी प्रारंभ किए जाएंगे।

परीक्षाओं की तैयारी और अध्ययन के लिए मिलेगी पूरी सहायता

आकांक्षा योजना में प्रदेश के 5 नगरों में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था

जनजातीय विद्यार्थियों को जेईई, नीट और अन्य परीक्षाओं की कोचिंग के लिए मिलेगी राशि
विकासखण्डों में प्रारंभ होंगे 100-100 सीटर आवासीय छात्रावास

What do you think?