Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

Khandwa News : गंगोत्री हरित परियोजना” के तहत नदियों के उद्गम पर होगा पौधरोपण

2 min read
Plantation will be done at the origin of the rivers
Text Size:

नर्मदा परिक्रमा पथ के ग्रामों में आश्रय स्थलों के पास करायें पौधरोपण

Khandwa News : कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में “गंगोत्री हरित परियोजना” तथा नर्मदा परिक्रमा पथ पर स्थित ग्रामों में आश्रय स्थलों के पास पौधरोपण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के अलावा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर गुप्ता ने बैठक में सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिए कि जल संरक्षण के कार्य जारी रखें तथा जल समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में नर्मदा परिक्रमा पथ पर स्थित ग्रामों में आश्रय स्थलों के पास पौधरोपण कराएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच किया जाना है।

उन्होंने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की पक्की व्यवस्था करने के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौड़ा ने बैठक में बताया कि “गंगोत्री हरित परियोजना” के तहत नदियों के उद्गम स्थल पर पौधरोपण किया जाना है। इसके लिए उन्होंने जनपद खंडवा के सीईओ को कावेरी नदी के उद्गम स्थल के आसपास वृक्षारोपण की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि “एक बगिया मां के नाम” अभियान के तहत महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से निजी भूमि पर उद्यानिकी संबंधी पौधे लगाए जाना है। एक बगिया के लिए पौधरोपण का यह कार्य लगभग 1 एकड़ तक क्षेत्र में किया जाएगा।

What do you think?