Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

खंडवा विधायक श्रीमती तन्वे ने सुपर सीडर को दिखाई हरी झंडी

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के  ग्राम अमलपुरा के किसान पूनम शंकर पटेल और मनोहर पालीवाल ने अपने खेतों के लिए “सुपर सीडर” मशीन खरीदी है, जिससे उन्हें अब पराली जलाने से मुक्ति मिलेगी और पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर रोक लगेगी।

खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने शनिवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर से दोनों सुपर सीडर मशीन वाले ट्रैक्टर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान धर्मेंद्र बजाज और  हरीश कोटवाले भी मौजूद थे
इस अवसर पर उपसंचालक कृषि  नितेश यादव ने बताया कि सुपर सीडर मशीन एक ही बार में सब काम एक साथ कर देती है। यह खेत में फसल कटने के बाद बचे हुए हिस्से को एक साथ काटकर मिट्टी में मिला देती है, जिससे खेती के लिए जमीन भी तैयार हो जाती है, और सीधे बोवनी भी हो जाती है। सुपर सीडर मशीन से रोटावेटर और सीडड्रिल के काम भी हो जाते हैं, जिससे किसानों का समय बचता है और खर्च भी कम होता है। उपसंचालक कृषि  यादव ने बताया कि दोनों किसान अपने खेतों में इन मशीनों का उपयोग करने के बाद अन्य किसानों को किराए पर देकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकेंगे, तथा आसपास के गांवों के किसानों को भी पराली नहीं जलाना पड़ेगी और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी रोका जा सकेगा।

What do you think?