Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

जिला अस्पताल के डॉक्टर्स के प्रयासों से कमलेश को मिला नया जीवन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  खण्डवा
जिला अस्पताल के डॉक्टर्स के प्रयासों से कमलेश को मिला नया जीवन
बेहतर उपचार से हीमोग्लोबिन स्तर 1.7 से बढ़कर 8.1 हुआ
खण्डवा- फेंफड़ों के टी.बी. रोग से ग्रस्त हरदा जिले के ग्राम कमताड़ा निवासी कमलेश पिता प्रेमलाल उम्र 28 वर्ष के हीमोग्लोबिन का स्तर घटकर मात्र 1.7 रह गया था। गम्भीर स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें गत दिनों  दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में लेकर आए जहां उसे टी.बी. स्पेशलिस्ट डॉ. नितिन कपूर ने स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा कमलेश का छाती का एक्स-रे एवं अन्य जांच करवाई। जांच में स्थिति की गम्भीरता देखते हुए डॉ. नितिन कपूर एवं टीम जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संदीप परिहार, डॉ. स्नेह जनविदे तथा वैशाली चंदवानी के सहयोग से तुरंत मरीज को भर्ती कर इलाज प्रारंभ किया गया। डॉ. कपूर ने बताया कि मरीज को अति गंभीर एनीमिया भी था।
डॉ. कपूर ने बताया कि जिला अस्पताल में कमलेश को 4 बोतल खून चढ़ाया गया, जिससे स्थिति में पहले से बेहतर सुधार हुआ। मरीज को समझाया गया कि वह हिम्मत न हारे, बल्कि डॉक्टर के निर्देशों का पालन करे, तो पूरी तरह ठीक हो जाएगा। डॉ. नितिन कपूर ने बताया कि पिछले 10-12 दिनों के लगातार इलाज से कमलेश की स्थिति में काफी सुधार है और वह पहले से काफी बेहतर स्थिति में है। अब कमलेश का हीमोग्लोबिन बढ़कर 8.1 ग्राम हो गया है तथा अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहा है। कमलेश ने बताया कि जिला अस्पताल खण्डवा के डॉक्टर्स के प्रयासों से उसे नया जीवन मिला है, इसके लिए वह सभी डॉक्टर्स का आभार प्रकट करता है। कमलेश ने बताया कि अस्पताल में पूरा इलाज व जांचें निशुल्क होने तथा डॉक्टरों एवं स्टाफ के अच्छे व्यवहार से वह बहुत खुश है।

What do you think?