Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

मंडी प्रावधानों का उल्लंघन करने पर ज्योति इंडस्ट्रीज का लाइसेंस निलंबित

1 min read
Text Size:

खंडवा – कृषि उपज मंडी खंडवा के सचिव  ओ.पी. खेड़े ने बताया कि फर्म ज्योति इंडस्ट्रीज द्वारा कपास की खरीदी के एक मामले में मंडी के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर इनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कृषक भगवान पटेल निवासी टाकलीकला से कपास की खरीदी करते समय फर्म ज्योति इंडस्ट्रीज द्वारा मंडी के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए कुल कृषि उपज में से 4.14 क्विंटल कपास को गुणवत्ता संबंधी कमी बताकर मनमाने तरीके से उसके भाव कम किए गए तथा इसका भुगतान पत्रक भी जारी नहीं किया गया। इस संबंध में समाचार पत्रों के माध्यम से शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच की गई, तथा संबंधित फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्राप्त किया गया। संबंधित फर्म से प्राप्त जवाब असंतोषप्रद होने से ज्योति इंडस्ट्रीज का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

What do you think?