Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

जावर का खीरा व टमाटर दुबई तक हो रहा है एक्सपोर्ट     

2 min read

पावनसिटी  खण्डवा

किसान अश्विन ने 2 एकड़ से शुरूआत की, अब एफपीओ के माध्यम से 400 एकड़ में कर रहे सब्जी उत्पादन

मध्य प्रदेश के  खण्डवा जिले के ग्राम जावर निवासी कृषक  अश्विन बादल सिंह सावले ने बताया कि उन्होंने 4 वर्ष पूर्व अपने 2 एकड़ के खेत में खीरे और टमाटर का उत्पादन शुरू किया था। अच्छा लाभ मिला, तो धीरे धीरे उत्पादन बढ़ाया। गांव के अन्य किसानों को जोड़कर कृषक उत्पादक संगठन बनाया। अब उनके एफपीओ में कुल 160 किसान शामिल हो गए हैं, जो कि कुल 400 एकड़ क्षेत्र में सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। अश्विन ने बताया कि उनके खेत का टमाटर, खीरा, करेला, लौकी और नींबू मुम्बई, नई दिल्ली, लखनऊ, लुधियाना, नोएडा, पठानकोट के बाजार तक पहुंच रहा है। एफपीओ के सभी सदस्यों को प्रति एकड़ 4 से 5 लाख रूपए तक आय प्राप्त हो रही है।

उन्नत किसान अश्विन बताते हैं कि उनका टमाटर मुम्बई के व्यापारियों के माध्यम से दुबई तक निर्यात हो रहा है। उन्होंने बताया कि विदेशों में अच्छी गुणवत्ता वाली सब्जी ही निर्यात की जा सकती है, इसलिए क्वालिटी कंट्रोल पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीज की गुणवत्ता से लेकर सब्जी उत्पादन के बाजार पहुंचने तक हर स्तर पर गुणवत्ता की चिंता करना पड़ती है, तब कहीं जाकर बड़ी मण्डियों में उनका उत्पादन अच्छे मूल्य पर बिकता है। उन्होंने बताया कि आईटीसी कम्पनी से भी मिर्ची, टमाटर, नींबू, आम जैसे उत्पाद बेचने के लिए उनकी बात चल रही है।

किसान अश्विन ने बताया कि सोलर ड्रायर के माध्यम से उनके करेला, मिर्ची, टमाटर, नींबू, आम के उत्पादन को सुखाकर निर्यात किया जाता है। वर्तमान में इनके फार्म हाउस पर 6 सोलर ड्रायर लगाये गए हैं। बाजार में टमाटर का कम मूल्य होने पर टमाटर को सोलर ड्रायर से सुखा कर बेचते हैं, जिससे अधिक मुनाफा होता है।

What do you think?