पावनसिटी हरदा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा एवं एसडीओपी महोदय हरदा के मार्गदर्शन में थाना हरदा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 23 जून 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण के दौरान पपिन जैन रोड स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंची। वहां एक महिला संदिग्ध अवस्था में बैठी दिखाई दी। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम निर्मला कुचबंदिया पति शरद कुचबंदिया, उम्र 33 वर्ष, निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा बताया।
महिला के पास रखी थैली की गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का कुल वजन 481.16 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5,000 रुपये आंकी गई। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार तौलकर पंचों के समक्ष सीलबंद किया गया।
आरोपी महिला द्वारा अवैध रूप से गांजा रखने का अपराध पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 427/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक भगवान दास यादव, प्रधान आरक्षक मनीष पठारिया, आरक्षक नवीन कुशवाह, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक निलेश पटेल एवं महिला आरक्षक वैशाली की सराहनीय भूमिका रही।

