पावनसिटी हरदा
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन व्यवस्था के जिले में जो वेयर हाउस भर गए हैं वहां का उपार्जन अन्य निकटतम वेयर हाउस में शुरू करने के निर्देश दिए हैं.शनिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा दूसरे वेयर हाउस चयनित करते समय ध्यान रखा जाए कि किसानों को अपना गेहूं बेचने बहुत दूर न जाना पड़े. इस दौरान उन्होंने जिले के वेयर हाउसों में भंडारित गेहूं के परिवहन की तैयारी करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए.
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय सहित कृषि,सहकारिता,विपणन संघ एवं वेयरहाउस से संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

