पावनसिटी हरदा
खंडवा – सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत के साथ शनिवार को खालवा ब्लॉक के विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ. पी. जुगतावत, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ.शैलेन्द्र कटारिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान भी मौजूद थे।
सहायक कलेक्टर सुश्री चौहान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुलाई व देवलीखुर्द तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र धामा व दावनिया का निरीक्षण कर गर्भवति महिला को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली । उन्होने सी.एच.ओ. व एएनएम को निर्देश दिए कि नियमित रुप से हाईरिस्क गर्भवति महिलाओं का फाॅलोअप व निगरानी की जावें। उन्होने ग्रामीणजनों से स्वास्थ्य केन्द्रो पर दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

