थाना सिविल लाईन – हरदा अवैध नशे के कारोबारियों के विरूध्द एन0डी0पी0एस एक्ट में थाना सिविल लाईन हरदा की प्रभावी कार्यवाही आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ एम डी 38.15 ग्राम कीमती करीबन 7 लाख 60 हजार रूपये की तथा परिवहन में प्रयुक्त कार कीमती 4 लाख रुपए कुल कीमती 11 लाख 60 हजार रुपए का मालमश्रुका किया गया जप्त, अपराधी शाहफैजल उर्फ सानू पिता अख्तर खान, रामभरोस उर्फ राहुल मीना पिता गेंदालाल मीना आदर्श पिता संतोष राजपूत चढे पुलिस के हत्थे । आरोपियों के विरूद्ध पूर्व से ही दर्ज है अपराधिक प्रकरण, .श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा श् शशांक द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश प्रदान किये गये है इसी तारतम्य मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमिकुमार मिश्रा एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा शालिनी परस्ते के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.एस.तिवारी व्दारा अवैध मादक पदार्थों की रोक थाम हेतु चलाये गये अभियान के तहत एन.डी.पी,एस एक्ट की कार्यवाही मे

 

 

 

थाना सिविल लाईन हरदा मे दिनांक 22.09.26 को अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ के दौरान मुखबीर की सुचना पर यात्रा प्रतिक्षालय हरदा खुर्द में छोटी हरदा अण्डरब्रिज से हण्डिया तरफ से एक नीले रंग की ब्रेजा कार आई जो हमे (पुलिस) को देखकर रुक गई, हम कार की तरफ बढ़े को नीली ब्रेजा कार के चालक ने कार को यात्री प्रतीक्षालय की ओर मोड़कर हण्डिया तरफ भागने का प्रयास करने लगा । उक्त कार के चालक का आचरण संदिग्ध होने से कार को हमराह बल के दौडकर रुकवाया जिसमें आगे ड्रायविंग सीट पर चालक और पीछे की सीट पर दो व्यक्ति बैठे हुए थे जिनकी कार को रोड के किनारे लगवाकर तीनो व्यक्तियो को कार से नीचे उतरवाकर उनके नाम पूछे जो चालक ने अपना नाम आदर्श पिता संतोष राजपूत उम्र 24 साल निवासी देव कालोनी हरदा, पीछे बैठे व्यक्तियो ने अपने नाम शाफैशल उर्फ सानू पिता अख्तर खान उम्र 38 साल निवासी गढ़ीपुरा हरदा और रामभरोस उर्फ राहुल पिता गेंदालाल मीना उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम झालवा हाल निवासी हरिओम नगर सांई मंदिर के पास हरदा बताया । जिनसे कार को मोड़कर भागने का कारण पूछा तो सानू खान ने डरी सहमी आवाज मे बोला साहब हमारे पास एमडी रखी है। बिजली के पर्याप्त प्रकाश मे रामभरोस मीणा, सानू खान और चालक आदर्श राजपूत की बारी बारी तलाशी लेने पर उसके पास कोई अवैध वस्तु नही मिली फिर नीली विटारा ब्रेजा कार क्रमांक DL 2 CAX 9118 की तलासी लेने पर पीछे की सीट पर बैठने वाली और टिकने वाली सीट के बीच में एक प्लास्टिक की पन्नी में हल्का भूरा हल्का गीला अवैध मादक पदार्थ एमडी कुल बरामद मादक पदार्थ एम डी 38.15 ग्राम कीमती करीबन 7,60,000/- रूपये की होना पाया गया एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपियो शाफैशल उर्फ सानू, रामभरोस उर्फ राहुल मीना और आदर्श राजपूत से बरामद मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) एवं नीली विटारा ब्रेजा कार क्रमांक DL 2 CAX 9118 विधिवत जप्त किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार किया इनके विरूद्ध अपराध धारा 8/22 एनडीपीएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गयाश्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, हरदा के नेतृत्व में अवैध नशे के कारोबारियों के विरुध्द कार्यवाही लगातार जारी सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आर एस तिवारी, थाना प्रभारी सिविल लाईन, उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम गौर,  कमलेश , वीरेन्द्र, मनोज दौहरे सायबर सेल, सैनिक सुरज पासी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply