पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु नगर पालिका हरदा द्वारा पैडी घाट क्षेत्र में बनाए गए विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं एवं वाहनों की अधिक संख्या को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा चाण्डक चौक, जामा मस्जिद, घंटाघर से नर्मदेव धर्मशाला तक के मार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन लागू किया जाएगा।

वाहन डायवर्सन व्यवस्था

🔹 हरदा से खण्डवा की ओर जाने वाले वाहन

हरदा शहर से खण्डवा की ओर जाने वाले वाहनों को चाण्डक चौक से डायवर्ट कर प्रताप टॉकीज → खण्डवा वायपास रोड के माध्यम से खण्डवा की ओर भेजा जाएगा।

🔹 खण्डवा रोड से हरदा की ओर आने वाले वाहन

खण्डवा रोड की ओर से हरदा आने वाले वाहनों को खेड़ीपुरा नाका से डायवर्ट कर हनुमान मंदिर वायपास चौराहा की ओर भेजा जाएगा।

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चाण्डक चौक, जामा मस्जिद, घंटाघर, नर्मदेव धर्मशाला एवं पैडी घाट क्षेत्र में भीड़ एवं यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना है। आमजन एवं वाहन चालक निर्धारित डायवर्सन मार्ग का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान व्यवस्थित रूप से निर्धारित विसर्जन स्थल पर जाएं, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

यातायात संबंधी किसी भी असुविधा अथवा जानकारी के लिए यातायात पुलिस हेल्पलाइन नंबर 07577-222104 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply