पावनसिटी हरदा
संपादक सैयद अशफाक अली
मो. 9425045481
पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश महिला सुरक्षा शाखा कमांक/ पुमु/ महिला सुरक्षा/ वो-2/ प्रशिक्षण दिनांक: 10/09/2026 के पालन में
उमंग दिवस के अवसर पर बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक करने ,लोक शिक्षण मध्यप्रदेश द्वारा दिनांक 22 सितम्बर, 2026 को प्रदेश की समस्त शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं में ‘उमंग दिवस’ का गरिमामय आयोजन किया गया , इस वर्ष की मूल थीम “उमंग है तो जिदंगी में रंग है-चुनौतियों से लड़कर, सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” निर्धारित की गई है।अतः उक्त जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु थाना टिमरनी से थाना प्रभारी महोदय टिमरनी मुकेश गौंड ,उर्जा महिला हेल्पडेस्क की महिला उपनिरीक्षक प्रियंका पाठक थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी में दिनांक 22.09.2026 को आयोजित कार्यकम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर ‘जोश टॉक’ के माध्यम से बालिकाओं में ‘सशक्त आत्मरक्षा के प्रति निर्भीकता भरने, गुड टच बैड टच, पॉक्सो एक्ट तथा ऑनलाईन / सायबर काईम हेल्प लाईन (1930) व डायल 112 की जानकारी से अवगत कराया गया।

