हरदा – जनविश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को ग्राम कड़ोला उबारी में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों से चर्चा कर अध्ययन-अध्यापन एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान आधार संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर कलेक्टर ने ग्राम में आधार शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने ग्राम की आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर वहां पोषण आहार एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने जिले की समस्त आंगनबाड़ियों में पोषण आहार वितरण की व्यवस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को दिए। इसके बाद कलेक्टर ने ग्राम की उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान में उपलब्ध राशन की स्थिति, वितरण व्यवस्था एवं हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली यहां राशन वितरण की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सेल्समैन को हटाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने ग्राम मसनगांव मे भी उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया।
ग्राम मसनगांव में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित
*हितग्राहियो मिले हितलाभ, आमजन की समस्याओं का हुआ निराकरण
हरदा -सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को हरदा विकासखण्ड के ग्राम मसनगांव में क्लस्टर स्तरीय संवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किये गये। साथ ही आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गेहलोत, कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती ज्योति मुड़िया, अपर कलेक्टर सुश्री अनुपमा चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। शिविर में 310 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका समय सीमा में निराकरण कराया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गेहलोत ने कहा कि हमारे जीवन से जुड़ी जो भी समस्याएं है, वे किसी न किसी विभाग से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। आमजन से अपेक्षा है कि इस अभियान का लाभ उठाएं।
*हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण*
क्लस्टर स्तरीय जन विश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के हितलाभ का वितरण किया गया। इस दौरान शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, हरदा द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत श्री इमरान खान को कपड़ा व्यवसाय हेतु 3 लाख रुपये तथा श्री लवकुश आंजने को ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग हेतु 3 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इसी प्रकार पशु पालन विभाग द्वारा संचालित बकरी पालन योजना के तहत श्री गोविंद बामने को 46,474 रुपये, श्री विशाल जिंझोरे को 30,982 रुपये तथा श्री सीताराम उइके को 46,472 रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत श्री अभिनेश शर्मा को पोर्टेबल स्प्रिंकलर हेतु 13,306 रुपये, श्री विक्रांत शर्मा को पोर्टेबल स्प्रिंकलर हेतु 15,595 रुपये व श्री जितेंद्र शर्मा को पोर्टेबल स्प्रिंकलर हेतु 13,306 रुपये के स्वीकृति प्रदान किये गये। शिविर में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत श्री गोविन्द बामने को स्प्रिंकलर हेतु 13,307 रुपये व श्री प्रमोद भायरे को स्प्रिंकलर हेतु 21,051 रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। शिविर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत गोविंद चौहान, राधाकिशन नागरे, मनोरमा चौबे, भगवती बाई, मिश्रीलाल, महबूब खान, राजू भलावी, समीद खान, सुमंत्रा बाई, राधाकिशन यादव, चेनसिंह सावनेर और ज्ञानदास डोंगरे को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। इस दौरान मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कांति बाई तोमर, श्यामकली वर्मा, मनीषा पाटिल, सुशीला बाई, मंगी आटले व शारदा बाई तथा दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत समरिन को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। इसके अलावा लोक सेवा ग्यारंटी अधिनियम के तहत 37 हितग्राहियों को जाति प्रमाण-पत्र, संबल अनुग्रह सहायता योजना के तहत तीन हितग्राही सेवंतीबाई, द्वारका बाई व विक्रम गौंड को अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति प्रदान किये गये। शिविर में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत केशरी मालवीय व विहा पाटिल को लाड़ली योजना के प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।
*अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी*
क्लस्टर स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाल भी लगाये गये थे। साथ ही आधार कार्ड पंजीयन शिविर, स्वास्थ्य शिविर, फार्मर आईडी बनाने हेतु राजस्व शिविर भी आयोजित किये गये थे।
*उद्यम संवाद कार्यक्रम में हितग्राहियों ने साझा किये अनुभव*
जन विश्वास कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा उद्यम संवाद कार्यक्रम के तहत उद्यमियों से संवाद किया गया। उद्यम संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत हितग्राही श्री जयंत पाटिल ने आरओ वाटर प्लांट संचालन, श्री राजेश राठौर ने टेंट हाउस व्यवसाय व श्री लवकुश आंजने ने ऑटोमोबाइल व्यवसाय तथा गणेश स्वसहायता समूह की महिला श्रीमती सीमा चंदेबा ने अपने अनुभवों व योजना से प्राप्त लाभ की जानकारी को साझा किया।
*स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन शिविर की व्यवस्थाएं देखी*कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन- 2026” के अंतर्गत आयोजित शिविर का निरीक्षण कर वहां उपस्थित कर्मचारियों से पंजीयन कार्य की स्थिति की जानकारी ली।
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात*
*मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी*
हरदा / प्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ष्मुख्यमंत्री स्कूटी योजनाष् अंतर्गत 19 सितंबर को भोपाल से मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। इससे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की राह आसान होगी। साथ ही, कॉलेज आने-जाने में भी सहूलियत होगी। राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में सुबह 10 बजे से होगा।
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में ही 70ः अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान आना जरूरी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत विद्यार्थी को दिया जाता है। योजना में सभी संकायों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।
7,500 से अधिक विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
योजना अंतर्गत शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का लाभ मिलेगा।
*योजना में अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक विद्यार्थियों को मिल चुका है लाभ*
मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक पात्र विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर अब तक लगभग 246 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित करने के साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने से शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है और उच्च शिक्षा की ओर उनकी भागीदारी को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।

