पावनसिटी हरदा

मो. 9425045481

युवाओं ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री मा. श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवसहरदा- जिला चिकित्सालय हरदा में गुरूवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किय। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री  कमल पटेल, पूर्व विधायक  संजय शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष श राजेश वर्मा ने किया। शुभारंभ सत्र में पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के कार्यकाल को स्वर्णिम काल बताया। उन्होने कहा कि विभिन्न जनहितैशी योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीब कल्याण, सुशासन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कियाइस दौरान बसंत राजपूत, श्रीमती योगमाया शर्मा, श्रीमती महिमा सारण धर्मेन्द्र पाल,  नितेश बादर,  सौरभ तिवारी,  अतुल बारंगे,अनिल राजपूत, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती प्रीति गहलोद,  योगेन्द्र पटेल, आशुतोष गोस्वामी उपस्थित रहे। विशाल रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवा पहँुचे। युवाओं ने रक्तदान करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। रक्तदान को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गयजिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन वरिष्ठ आईएएस  अनुराग चौधरी, प्रबंध संचालक मप्र मत्स्य महासंघ भोपाल ने किया। इस दौरान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, सहायक संचालक एमपीसेक श्रीमती मोना सिंह, सीएमएचओ डॉ.एच.पी.सिंह मौजूद रहे। वरिष्ठ आईएएस चौधरी ने रक्तदाताओं से चर्चा की और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी.सिंह ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंति 02 अक्टूबर 2026 तक हरदा जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जावेगा। इन शिविरों के साथ अन्य सेवा गतिविधियों का भी आयोजन किया जावेगा । जिला चिकित्सालय हरदा में आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट एवं टिमरनी में आयोजित शिविर में 62 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply