*’सेवा संकल्प अभियान”, हरदा एवं जअस्पताल में रक्तदान शिविर सम्पन्न*
खण्डवा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर “सेवा-संकल्प अभियान” 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा हे। इस अवसर पर जन सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हे। इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को जिला चिकित्सालय हरदा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रनिधिगण, चिकित्सक, मेडिकल विद्यार्थी व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों और अन्य नागरिकों ने यूनिट रक्तदान किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच. पी. सिग ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ही हरदा जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 9 यूनिट जिला अस्पताल आयोजित रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्तदान हुआ। डॉ सिग ने बताया कि रक्तदान एक ऐसा महान और मानवीय कार्य है, जिसके जरिए किसी जरूरतमंद को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से रक्तदान करने की अपील की।

