Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर सागर बाँध के गेट 27 जुलाई को खोले जाएंगे

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा – मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित इंदिरा सागर बांध का जलस्तर शनिवार को प्रातः 11 बजे इंदिरा सागर बाँध के जलाशय का जलस्तर 258.41 मीटर है। इंदिरा सागर बाँध के ऊपरी नर्मदा कछार में जारी भारी वर्षा के बाद नर्मदा नदी में जल का अत्याधिक प्रवाह हो रहा है। मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय आए सभी संभागों में बारिश अधिक होने के कारण नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके कारण इंदिरा सागर बांध में शनिवार को प्रातः 11 बजे की स्थिति में गेट संचालन द्वारा तवा बाँध से 3173 क्यूमेक्स एवं बरगी बाँध द्वारा 1338 क्यूमेक्स जल राशि छोड़ी जा रही है तथा दोपहर 1 बजे से 3177 क्यूमेक्स जलराशि छोडी जायेगी। इसके फलस्वरूप इंदिरा सागर जलाशय में कुल आंकलित जल आवक लगभग 7500 क्यूमेक्स संभावित है।

इंदिरा सागर बांध के बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी  अजीत कुमार ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए और अपस्ट्रीम मे अतिवृष्टि की स्थिति मे अगले 24 से 48 घंटे में इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन के बाँध के रेडियल गेटों का संचालन कर अतिरिक्त जल राशि को छोड़े जाने की संभावना है। बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री अजीत कुमार ने बताया कि इंदिरा सागर बांध के गेट 27 जुलाई को सुबह 4 बजे तथा ओंकारेश्वर सागर बांध के गेट प्रातः 6 बजे खोले जाननें की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह सूचना बाँध के डाउनस्ट्रीम में जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु जारी की जा रही है। इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन बाँध के रेडियल गेटों से होने वाले जल प्रवाह की मात्रा के संबंध में सूचना पृथक से जारी की जावेगी।

What do you think?