Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
प्रदेश

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ इंदौर में दो दिवसीय एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट प्रोग्राम का उद्घाटन

2 min read
Text Size:

अधिवक्ताओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं सतत कौशल विकास अत्यंत आवश्यक–मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  संजीव सचदेवा

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ इंदौर में दो दिवसीय एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट प्रोग्राम का उद्घाटन
इंदौर मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड प्रोफेशनल डेवलपमेंट के सहयोग से आज मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठ इंदौर में दो दिवसीय एडवोकेसी स्किल्स डेवलपमेंट प्रोग्राम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  संजीव सचदेवा द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य न्यायाधीश  सचदेवा ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं सतत कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है, जिससे प्रभावी पैरवी सुनिश्चित हो सके और न्याय वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाया जा सके।
उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के इंदौर खण्डपीठ के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति  विवेक रूसिया, न्यायमूर्ति श्री विवेक अग्रवाल तथा न्यायमूर्ति  विजय कुमार शुक्ला सहित अन्य न्यायाधीशगण भी उपस्थित रहे। न्यायमूर्तिगण ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि अधिवक्ता कौशल विधि के शासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर प्रशिक्षण संस्थान के विशिष्ट संकाय सदस्य जयदीप गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अमन हिंगोरानी एवं प्रिया हिंगोरानी भी उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण भी सम्मिलित हुए, जिनमें  राजीव कुमार अयाची प्रधान जिला न्यायाधीश निरीक्षण इंदौर संभाग, श्री अजय श्रीवास्तव प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंदौर, सुश्री सुमन श्रीवास्तव सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मध्यप्रदेश,  अनूप त्रिपाठी प्रिंसिपल रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश खंडपीठ इंदौर तथा हर्ष सिंह बहरावत रजिस्ट्रार प्रशासन उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर प्रमुख रहे।
यह कार्यक्रम को भी जारी रहेगा, जिसमें अधिवक्ता कौशल के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे

What do you think?