Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
खंडवा

आगामी वर्ष खंडवा मे मूर्ति निर्माताओं और गणेशोत्सव व दुर्गा उत्सव आयोजकों के साथ बैठक संपन्न

1 min read

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खण्डवा – आगामी वर्ष में खंडवा नगर निगम क्षेत्र में गणेशोत्सव एवं दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूतियों के निर्माण एवं क्रय विक्रय पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा। इस सम्बंध में गुरुवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मूर्ति निर्माताओं तथा गणेशोत्सव एवं दुर्गा उत्सव सम्बंधी कार्यक्रमों के आयोजकों से चर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बताया कि आगामी वर्ष में नगर निगम क्षेत्र खंडवा में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों के निर्माण एवं क्रय विक्रय की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी । इस बात को ध्यान में रखते हुए मूर्ति निर्माता केवल मिट्टी एवं प्राकृतिक रंगों से बनी मूर्तियां ही भविष्य में तैयार करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, सिटी मजिस्ट्रेट  बजरंग बहादुर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

What do you think?