Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसा
23 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
खंडवा

कलेक्टर गुप्ता ने तीन पुलिया ओवर ब्रिज निर्माण स्थल का जायजा लिया

1 min read

खंडवा- कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने  खंडवा शहर के तीन पुलिया, टैगोर पार्क और आनंद नगर क्षेत्र में अधिकारियों के साथ पहुंच कर ओवर ब्रिज निर्माण स्थल का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत और सिटी मजिस्ट्रेट  बजरंग बहादुर सिंह के अलावा लोक निर्माण विभाग तथा यातायात पुलिस के अधिकारी भी उनके साथ थे।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने नगर निगम आयुक्त को तीन पुलिया के पास स्थित नाले का गहरीकरण करवाने तथा तीन पुलिया के पास स्थित गुमटियों को हटवाकर मार्ग चौड़ीकरण करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन पुलिया के पास मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक प्लानिंग एक्सपर्ट को मौका दिखाकर उनकी सलाह अनुसार आगे की कार्यवाही की जाए ताकि ओवर ब्रिज का कार्य पूर्ण होने पर और यातायात शुरू होने पर सड़क दुर्घटनाओ की आशंका न रहे।

What do you think?