Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान प्रारंभ

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  खंडवा
7 टीकाकरण केन्द्रो पर किशोरी बालिकाओं को लगाये गये टीके, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शनिवार को एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान प्रारंभ हुआ। इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय के बी-ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में किशोरियों को टीके लगाये गए।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने उपस्थित किशोरियों को बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर रोग से उनकी रक्षा करेगा। उन्होंने सभी किशोरियों से कहा कि वे अपने साथ की अन्य किशोरियों को भी इस टीके को लगवाने के लिए प्रेरित करें। सभी किशोरी बालिकाओं को टीका लगाने के बाद टीकाकरण प्रमाण पत्र भी दिये गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि टीकाकरण के लिए यूविन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भी पंजीयन किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी, और 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को एच.पी.वी. सर्वाइकल कैंसर रोग का टीका लगाया जा रहा है। इस उम्र वर्ग की लगभग 16000 किशोरियों को टीके लगाए जाना है। जिलें में कुल 7 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये है जिसमें जिला चिकित्सालय खण्डवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, छैगांवमाखन, मूंदी, खालवा, हरसूद एवं किल्लौद में यह टीके प्रतिदिन शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक लगाये जायगें। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ रंजीत बड़ोले, डॉ. सुनील बाजोलिया, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ पंकज जैन, डॉ. कृष्णा वास्केल, चिकित्सक सहित, नर्सिंग ऑफिसर व स्वास्थ्य कायकर्ता भी मौजूद थे।

What do you think?