Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

जेल परिसर में स्वास्थ्य शिविर संपन्न कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मौसमी बीमारियों से बचाव निदान एवं उपचार से संबंधित जानकारी दी।

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले कि जेल परिसर खंडवा में सोमवार को विश्व हैपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जन जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन कपूर ने सभी कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें हैपेटाइटिस बी, सी, एच.आई.वी. तपैदिक एवं मौसमी बीमारियों से बचाव निदान एवं उपचार से संबंधित जानकारी दी। जिला चिकित्सालय से उपस्थित टीम ने हैपेटाइटिस बी, हैपेटाइटिस सी, एच.आई.वी. एड्स, तपैदिक विषय पर काउंसलिंग कर सभी कैदियों का रक्त नमूना लेकर एच.आई.वी., हैपेटाइटिस बी, व सी, तथा सिफलिस की जांच की।
जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ के सहयोग से 26 कैदियों का स्पूटम कलेक्शन किया गया एवं रेडियो ग्राफर सुमित साहू द्वारा हैंड होल्ड एक्स-रे मशीन से उनकी जांच की गई। जिला जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुपेश चौधरी से समन्वय करते हुए शिविर का सफल संचालन हुआ। इसी क्रम में श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय में भी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस बीमारी से होने वाली हानियां तथा लिवर से जुड़े इंफेक्शन के बारे में जागरूक कर “चलो इसे तोड़ दें” थीम पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉ. रंजीत बडोले, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, डॉ. पडमीरा फर्नांडिस, नर्सिंग ऑफिसर वर्षा, नमिता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

What do you think?