पावनसिटी हरदा

हरदा की सड़कों पर गूंजा नशामुक्ति का संकल्प, युवाओं ने दिया जनजागरण का संदेश

नशे के विरुद्ध हरदा की बुलंद आवाज: 800 छात्र-छात्राओं की विशाल जन-जागरूकता रैली

नशे को ‘ना’, उज्ज्वल भविष्य को ‘हाँ’—800 विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक शशांक के नेतृत्व में जिलेभर में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत की शाम हरदा शहर में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का अभूतपूर्व आयोजन किया गया। अभियान के तहत पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लगभग 800 छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय से हुआ। हाथों में तख्तियां एवं बैनर लिए छात्र-छात्राओं ने “नशे से दूरी है ज़रूरी”, “नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो”, “स्वस्थ युवा–सशक्त भारत” जैसे प्रेरक नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर मार्च किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। शहरवासियों ने भी रैली का स्वागत करते हुए अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर-परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने तथा इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

एसडीओपी श्रीमती शालिनी परस्ते ने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर शिक्षा, खेल एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने तथा नशे से सदैव दूर इस अवसर पर डीएसपी श्रीमती अरुणा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने मित्रों, परिजनों एवं परिचितों को भी नशे की लत से बचाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

रहने की अपील की।

रैली का समापन नेहरू स्टेडियम, हरदा में हुआ, जहाँ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे, अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शपथ ग्रहण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का सं कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, एसडीओपी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते, डीएसपी महिला सेल सुश्री अरुणा सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर एवं अन्य पुलिस अधिकारी, छात्र छात्राओँ सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply