नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत जनपद कार्यालय टिमरनी में चित्रकला प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पावनसिटी टिमरनी-पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जनपद पंचायत कार्यालय, टिमरनी में जिला युवा अधिकारी सुश्री श्रद्धा मित्तल के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

युवाओं में जागरूकता एवं रचनात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से “नशे के विरुद्ध जनजागरूकता” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा नशामुक्त समाज के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, जनपद पंचायत, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

मध्य प्रदेश पुलिस का उद्देश्य “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं, को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त मध्य प्रदेश का निर्माण करना है।

Leave a Reply