Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

आकाशीय बिजली गिरने से एक घर की छत मे एक बड़ा छेद हो गया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा में शुक्रवार शाम को हुई बारिश के दौरान एक घर पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। आकाशीय बिजली शहर के वार्ड 32 के अंतर्गत आने वाली मां गुलाबसिटी कॉलोनी के एक घर की छत पर गिरी। जिससे इलाके के रहवासी दहशत में आ गए। बिजली घर की छत पर गिरी, जिसके कारण छत पर लगा हनुमानजी का झंडा जल गया और छत के आर-पार एक बड़ा छेद हो गया। इसके अलावा आसमानी बिजली ने छत पर बैठे कबूतर की जान ले ली। वहीं गर्जना की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए।

साढ़े 5 बजे घर पर गिरी बिजली

मां गुलाबसिटी कॉलोनी में रहने वाले संकेत श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली उनके घर की छत पर गिरी है। उन्होंने घर की छत पर कॉलम के निकले लोहे के सरिए में हनुमानजी का झंडा बांधकर रखा था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उनके घर की छत पर लगे झंडे पर गिरी। जिसने झंडे के बीच वाले हिस्से को जला दिया। वहीं ऊपर से लेकर कमरे के अंदर की छत में बड़ा छेद कर दिया। छत के टुकड़े कमरे में गिरने से परिवार के लोग घबरा गए। कुछ देर बाद जब बारिश रुकी तो वो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर की छत पर पहुंचे। जहां उन्होंने छत पर बैठे रहने वाला कबूतर मरा पड़ा था। श्रीवास्तव ने कहा कि आकाशीय बिजली उनके घर की छत पर गिरी है लेकिन ये हनुमानजी की कृपा है कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

कॉलोनी में बिजली उपकरण जलने से हजारों रुपए का नुकसान

संकेत श्रीवास्तव ने बताया कि आकाशीय बिजली से जहां उनके घर की छत को नुकसान पहुंचा है। वहीं उनके घर सहित आसपास के घरों में लगे बिजली के उपकरण भी खराब हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर में लगे पंखे, इन्वर्टर आकाशीय बिजली की गर्जना से खराब हो गए हैं। वहीं कॉलोनी में रहने वाले अन्य लोगों के घरों की टीवी, फ्रिज, पंखे भी आकाशीय बिजली के कारण जल गए। इस घटना में सभी लोगों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

What do you think?