पावनसिटी हरदा

दस्तक अभियान और नियमित टीकाकरण सत्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हरदा – शासन के निर्देशानुसार संचालित दस्तक अभियान और नियमित टीकाकरण की प्रगति जानने के लिए शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा ने हंडिया स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक-4 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने 5 वर्ष तक के बच्चों को दस्तक अभियान के अंतर्गत दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, वजन, माप, बीमार बच्चों की पहचान एवं रेफरल की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान गर्भवती माताओं के पंजीयन, संस्थागत प्रसव, पोषण परामर्श एवं आयरन फोलिक एसिड वितरण की जानकारी भी ली गई। अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि चिन्हित बच्चों और गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप नियमित रूप से किया जाए तथा किसी भी बच्चे को टीकाकरण से वंचित न रखा जाए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. सिंह व जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शर्मा ने आंगनवाड़ी परिसर में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान जिला एम एण्ड ई अधिकारी श्री मनीष शकरगाये सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम अवसर, अन्य पाठ्यक्रमों में 31 जुलाई तक प्रवेश

हरदा – उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई से 27 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 24 से 28 जुलाई, 30 जुलाई को मेरिट सूची जारी, 31 जुलाई को सीट आवंटन तथा 31 जुलाई से 3 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित किया जा सकेगा।

प्रदेश में प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अब तक एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 46 हजार 652, स्नातक कक्षाओं में 3 लाख 33 हजार 221 तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं में 1 लाख 2 हजार 610 विद्यार्थियों सहित कुल 4 लाख 82 हजार 483 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है।

स्नातक एवं स्नातकोत्तर सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।

एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ

आवेदक 25 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

हरदा – कौशल विकास संचालनालय अंतर्गत हरदा जिले में संहरदा 24 जुलाई 2026/ कौशल विकास संचालनालय अंतर्गत हरदा जिले में संचाहरदा 24 जुलाई 2026/ कौशल विकास संचालनालय अंतर्गत हरदा जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारंभ हो चुके हैं। प्राचार्य शासकीय आईटीआई हरदा ने बताया कि आवेदक तृतीय चरण में प्रवेश हेतु च्वाईस फिलिंग कर सकते हैं। साथ ही नवीन आवेदक भी आवेदन कर सकेंगे। उन्होने बताया कि जिन विद्यार्थियों को इच्छित सीट आवंटन नहीं हुआ हैं वे भी 25 जुलाई तक री च्वाईस कर सकेंगें।लित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारंभ हो चुके हैं। प्राचार्य शासकीय आईटीआई हरदा ने बताया कि आवेदक तृतीय चरण में प्रवेश हेतु च्वाईस फिलिंग कर सकते हैं। साथ ही नवीन आवेदक भी आवेदन कर सकेंगे। उन्होने बताया कि जिन विद्यार्थियों को इच्छित सीट आवंटन नहीं हुआ हैं वे भी 25 जुलाई तक री च्वाईस कर सकेंगें।चाहरदा 24 जुलाई 2026/ कौशल विकास संचालनालय अंतर्गत हरदा जिले में संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारंभ हो चुके हैं। प्राचार्य शासकीय आईटीआई हरदा ने बताया कि आवेदक तृतीय चरण में प्रवेश हेतु च्वाईस फिलिंग कर सकते हैं। साथ ही नवीन आवेदक भी आवेदन कर सकेंगे। उन्होने बताया कि जिन विद्यार्थियों को इच्छित सीट आवंटन नहीं हुआ हैं वे भी 25 जुलाई तक री च्वाईस कर सकेंगें।लित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारंभ हो चुके हैं। प्राचार्य शासकीय आईटीआई हरदा ने बताया कि आवेदक तृतीय चरण में प्रवेश हेतु च्वाईस फिलिंग कर सकते हैं। साथ ही नवीन आवेदक भी आवेदन कर सकेंगे। उन्होने बताया कि जिन विद्यार्थियों को इच्छित सीट आवंटन नहीं हुआ हैं वे भी 25 जुलाई तक री च्वाईस कर सकेंगें।

नारी सशक्तिकरण मिशनः राष्ट्रीय स्तर के लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का आयोजन

सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइन को मिलेगा 11 हजार रुपये का पुरस्कार

हरदा- मध्यप्रदेश में बालिकाओं और महिलाओं की उन्नति, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों के समाधान तथा सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से संचालित ‘नारी सशक्तिकरण मिशन’ के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक राज्यव्यापी लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य ध्येय ‘महिला नेतृत्व आधारित विकास’ की भावना को सशक्त रूप से रेखांकित करने वाले मौलिक और रचनात्मक विचार को आमंत्रित करना है।

प्रतियोगिता को सर्वसमावेशी बनाते हुए इसमें सभी आयु वर्ग के नागरिकों को भागीदारी का अवसर दिया गया है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि डिजिटल माध्यम से आधिकारिक पोर्टल mp.mygov.in पर 7 अगस्त 2026 तक प्रेषित कर सकते हैं। प्रतियोगिता में निष्पक्षता और मौलिकता को प्राथमिक शर्त रखा गया है, जिसके तहत प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही प्रविष्टि भेजने के लिए पात्र होगा।

डिजाइन संबंधी मानकों के अनुसार, लोगो का रंगीन, उच्च गुणवत्ता (600 डीपीआई) तथा जेपीजी या पीएनजी प्रारूप में होना अनिवार्य है। साथ ही इसका आकार न्यूनतम 5 सेमी x 5 सेमी से लेकर अधिकतम 30 सेमी x 30 सेमी के दायरे में होना चाहिए, ताकि इसे भविष्य में शासकीय पत्राचार, सोशल मीडिया, होर्डिंग्स, ब्रोशर एवं अन्य प्रचार सामग्रियों पर सहजता से अनुकूलित किया जा सके। प्रविष्टि पर किसी भी प्रकार का वॉटरमार्क स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

प्रतिभागियों के प्रोत्साहन के लिये विभाग द्वारा पुरस्कारों की घोषणा भी की गई है। प्राप्त सभी प्रविष्टियों में से विभाग द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन के विजेता को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त चार अन्य उत्कृष्ट प्रविष्टियों को 5-5 हजार रुपये के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। चयनित विजेताओं को पुरस्कार प्राप्त करने के लिये अपने डिज़ाइन की संपादन योग्य ओपन/एडिटेबल फाइल प्रस्तुत करनी होगी, जिसके पश्चात डिज़ाइन के समस्त कॉपीराइट महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के पास सुरक्षित रहेंगे।

 

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक

विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी प्रदेश की समृद्धशाली विरासत

‘बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश’ की जिला स्तरीय क्विज 07 अगस्त को होगी आयोजित

हरदा-/ मध्यप्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक संपदा और पर्यटन की असीम संभावनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘पर्यटन क्विज-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा श्री अशोक कुमार डेहरिया एवं क्विज मास्टर श्री नितिन कुमार सोनी ने बताया कि जिला स्तरीय इस क्विज में भाग लेने के लिए विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक शाम 5ः30 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट https://www.mptourism.com/tourismquiz2026/schools/ के माध्यम से किया जा सकता है। विद्यार्थियों में पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रवृत्ति को विकसित करने, मध्यप्रदेश पर्यटन की संभावनाओं से जुड़े ज्ञान का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे इस क्विज में प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय, सी.बी.एस.ई. एवं केंद्रीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं के अध्ययनरत छात्र-छात्राएं सहभागिता कर सकते हैं। नोडल अधिकारी श्री डहेरिया ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय ,सी.बी.एस.ई, नवोदय, केंद्रीय विद्यालयों से अपने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित करने की अपील की है। प्रतियोगिता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिये क्विज मास्टर नितिन सोनी से मोबाइल नम्बर 9926332084, 7987118510 पर संपर्क किया जा सकता है।

7 अगस्त को ‘बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश’ की जिला स्तरीय क्विज

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज-2026 ‘बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश’ का जिला स्तरीय आयोजन आगामी 7 अगस्त 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ किया जाएगा। हरदा में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में किया जाएगा। पर्यटन क्विज-2026 क्विज में पूछे जाने वाले प्रश्न मध्य प्रदेश के पर्यटन, कला, संस्कृति, धार्मिक, प्राकृतिक परिवेश और ऐतिहासिक संवर्धन पर आधारित होंगे। जिला स्तर पर प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण की लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित शीर्ष 06 टीमों के मध्य द्वितीय चरण में ‘ऑडियो-विजुअल व मल्टीमीडिया’ आधारित क्विज का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालयीन टीम राज्य स्तरीय क्विज में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से विजेता टीमों को मिलेगा निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का उपहार

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को पर्यटन के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक जिले की प्रथम तीन विजेता टीमों को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 2 रात्रि एवं 3 दिवस के निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का कूपन प्रदान किया जाएगा। वहीं, अगली तीन उपविजेता टीमों को 1 रात्रि एवं 2 दिवस के निःशुल्क पर्यटन भ्रमण का कूपन दिया जाएगा। इन कूपनों के अंतर्गत विद्यार्थियों के आने-जाने, आवास, भोजन तथा स्थानीय भ्रमण का संपूर्ण व्यय मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हो सके।

Leave a Reply