Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारम्भ किया जा रहा है‘‘नर्मदा पेडल फेस्ट’’

1 min read
To promote tourism in the district
Text Size:

Harda News : हरदा जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद हरदा द्वारा ‘‘नर्मदा पेडल फेस्ट’’ का आयोजन 22 से 25 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत रविवार 22 दिसंबर 2024 को लगभग 8 किलोमीटर की साइकिलिंग हरदा शहर स्थित जी पी मॉल से सुबह 7 बजे म्यूजिक और एरोबिक्स गतिविधियों के साथ प्रारंभ होगी। इसके बाद मंगलवार 24 दिसंबर को भोपाल के साइकिलिंग ग्रुप ग्रीन प्लेनेट बाइसिकल राइडर्स एसोसिएशन के 30 स्टार राइडर्स का हरदा आगमन होगा और शहर में साइकिलिंग प्रमोशन के लिए भ्रमण किया जाएगा।

आगामी 25 दिसंबर को प्रातः 7 बजे से जिले के चयनित साइकिल राइडर्स और भोपाल के साइकिलिंग ग्रुप ‘ग्रीन प्लेनेट बाइसिकल राइडर्स एसोसिएशन’ के स्टार राइडर्स का हंडिया से जोगा वाले रास्ते पर एडवेंचर साइकलिंग का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होनेl के लिए इच्छुक व्यक्ति गूगल लिंक https://forms.gle/j7TK2syGAmzHJ9mF6  पर दिये गये फॉर्म को भरकर शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 8962233651 या 8815427106 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

What do you think?