Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : संस्था हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा बंदियों एवं शासकीय सेवकों को योग ध्यान की शिक्षा दी

1 min read
Prisoners by the Heartfulness Institute
Text Size:

Harda News : जिला जेल हरदा मे विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आध्यात्मिक संस्था हार्टफुलनेस संस्थान, हरदा एवं आर्ट ऑफ लिविंग हरदा द्वारा क्रमश: प्रात: 08.00 से 10.00 बजे तक योग एवं ध्यान तथा अपराह्न 04.00 से 06.00 बजे तक ध्यान की प्रक्रिया को सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया गया और बंदियों एवं शासकीय सेवकों के मध्य ध्यान को कार्यरूप दिया गया। ध्यान के महत्व को बताते हुए यह कहा गया कि ध्यान मन के भटकाव को दूर कर एक नियन्ता की शक्ति में केन्द्रित किए जाने की विधा है। इससे व्यक्ति सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होता है और सामाजिक समरसता में अपना योगदान कर व्यक्तिगत एवं सामाजिक उत्थान करने में सहयोगी हो सकता है।

उक्त आयोजन में सर्वश्री ओमजी शुक्ला, सुशील राठी, डॉ0 एल.एन.पाराशर, आर्ट ऑफ लिविंग हरदा एवं सुनील महेश्वरी, कमलेश मीणा, अनिल भावसार, मुकेश धमनानी, हार्टफुलनेस संस्थान हरदा के साथ अधीक्षक प्रभात कुमार, एवं अन्य शासकीय सेवक उपस्थित रहे। योगेश शर्मा, उप जेल अधीक्षक द्वारा पूरे सम्भाषण एवं कार्यक्रम पर अपने मुखारविन्द से टिप्पणी करते हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।

What do you think?