Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह के लिये तिथियां निर्धारित

2 min read
Chief Minister's Kanya Vivaah and Nikah
Text Size:

Harda News : मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत जिले में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह के लिये तिथियां निर्धारित की गई है। जारी कार्यक्रम अनुसार नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा 18 जनवरी को महारानी लक्ष्मीबाई मिडिल स्कूल हरदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम तथा 8 फरवरी को कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में मुख्यमंत्री कन्या निकाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा जनपद पंचायत हरदा द्वारा 2 फरवरी को ग्राम पंचायत बूंदड़ा, 3 फरवरी को ग्राम पंचायत हंडिया तथा 30 अप्रैल को ग्राम पंचायत अबगांवखुर्द में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी तरह नगर पालिका टिमरनी द्वारा 20 फरवरी को कृषि उपज मण्डी प्रांगण टिमरनी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह ने बताया कि जनपद पंचायत टिमरनी द्वारा 7 फरवरी को कान्हा बाबा मेला स्थल सोडलपुर, 30 अप्रैल को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर रहटगांव तथा 22 मई को बाजार स्कूल के पास कायदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा जनपद पंचायत खिरकिया द्वारा 3 फरवरी को गुप्तेश्वर मंदिर हरिपुरामाल चारूवा तथा 30 अप्रैल को ग्राम मकड़ाई किला तहसील सिराली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम तथा 20 जनवरी को ग्राम भटपुरा तहसील सिराली व 7 अप्रैल को ग्राम मक्तापुर तहसील खिरकिया में मुख्यमंत्री कन्या निकाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

What do you think?