Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : उचित मूल्य की दुकान विहीन ग्राम पंचायतों के लिए आवेदन आमंत्रित

1 min read
Gram Panchayats without fair price shops
Text Size:

Harda News : जिले के हरदा अनुविभाग अंतर्गत उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायत कड़ोला उबारी, रेहटा खुर्द, अबगांव कला, जिजगांव खुर्द, छिड़गांव, रूपीपरेटिया, सिरकम्बा, धनगांव, उवा एवं बीड़ में उचित मूल की दुकान प्रारंभ करने के लिये 30 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा कुमार शानु देवड़िया ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा विभागीय बेवसाईट https://rationmitra.nic.in/NewShop पर दुकान आवंटन हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है।

देवड़िया ने बताया कि इस हेतु मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के अंतर्गत वर्गीकृत उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी एवं अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह, संयुक्त वन प्रबन्धन समिति तथा संस्थाओं द्वारा आवेदन प्रस्तुत किये जा सकते है। इच्छुक संस्थायें अपने आवेदन ऑनलाईन कर इसकी जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय, हरदा में निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत करें।

What do you think?