Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : क्षेत्रवासियों व कांग्रेसजनों ने किया विधायक डॉ. दोगने का सम्मान

2 min read
The local residents and Congressmen did it
Text Size:

Harda News : विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा म.प्र. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हरदा जिले से जुड़े विभिन्न जनहितैषी मुद्दे विधान सभा में उठाए गए। हरदा विधायक के प्रयासों से हरदा से संदलपुर रेलवे लाईन जोड़े जाने का प्रस्ताव सर्व सहमति से विधानसभा में पास कर अंतिम स्वीकृती हेतु केन्द्र सरकार को भेजा गया। हरदा विधानसभा की 06 भवन विहिन ग्राम पंचायतो के लिए भवन निर्माण की राशि स्वीकृत की गई।

शहिद इलाप सिंह माईक्रों सिंचाई परियोजना में वृहद निर्माण कार्य मद अंतर्गत 50 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि व गंजाल मोरण परियोजना में वृहद निर्माण कार्य मद अंतर्गत 10 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई।

ग्राम साल्याखेड़ी मेन रोड से कांकडदा होते हुए ग्राम भैंसवाड़ा तक 07 कि.मी. नवीन सडक़ मार्ग निर्माण कार्य हेतु 1083.50 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। हरदा जिले को मिली उक्त सौगातों के लिए क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों द्वारा विधानसभा का सत्र समाप्त होने के पश्चात हरदा लौटे विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के निजनिवास पर पहुँचकर उन्हे पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता भूपेश पटेल, राजेश पटेल (गोयत), संजय भायरे, अनिल दुबे, गौरीशंकर शर्मा, दीपक सारन, सुरेन्द्र विश्नोई, कैलाश पटेल, राकेश सूरमा, अनिल विश्नोई, अजय राजपूत, धर्मेन्द्र चौहान, अमर रोचलानी, शिव कापडिय़ा, योगेश चौहान, संजय अग्रवाल, राघवेन्द्र पारे, महेश राठौर, गफार शाह, कृष्णा विश्नोई, मोहन, कमलेश, विजयनाथ सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित थे।

What do you think?