Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : सडक़ पर कचरा फेकने व दुकान पर डस्टबिन न रखने पर लगेगा अर्थदण्ड

2 min read
There will be a penalty for not keeping a dustbin
Text Size:

शहर में चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान

Harda News : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले के चारों नगरीय क्षेत्रों हरदा, टिमरनी, सिराली व खिरकिया के बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने, बाजार क्षेत्रों में कचरा संग्रहण करने की व्यवस्था करने तथा सडक़ पर कचरा फेकने व दुकानों पर डस्टबिन न रखने पर स्पॉट फाइन करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिये हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा कमलेश पाटीदार ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के लिये तीन शिफ्टों में सफाई के लिये कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार 29 अप्रैल से 31 मई तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में यह अभियान आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल से 5 मई तक हरदा शहर के चाण्डक चौराहा से घंटाघर चौराहा एवं बड़ा मंदिर से सोमानी एम्पोरियम, पुरानी सब्जी मण्डी से कपड़ा, किराना बाजार, मेन रोड नार्मदीय धर्मशाला क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इसी प्रकार 6 से 11 मई तक रेल्वे स्टेशन से नारायण टॉकीज, जिला न्यायालय, सिटी कोतवाली एवं पोस्ट ऑफिस, नगर पालिका द्वार से कोठारी वाली गली क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 12 से 18 मई तक बस स्टेण्ड, जीपी मॉल, अस्पताल चौराहा से अम्बेडकर चौक तथा हरदौल बाबा मंदिर से राठी पेट्रोल पम्प क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इसी प्रकार 19 से 25 मई तक एसबीआई बैंक से नई सब्जी मण्डी, पावनी डेयरी, परशुराम चौक, मनोहर स्टोर, गणेश मंदिर, तथा चौपाटी हनुमान मंदिर तक साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 26 से 31 मई तक तिलक भवन चौराहा से सूर्या फेशन, केन्द्रीय विद्यालय, शिवाजी चौक, डॉत्र परागनायक तथा मल्हार मंदिर से गणेश मंदिर तक साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया जाएगा।

What do you think?