Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Khirkia News : खिरकिया नगर में 30 अप्रैल से 31 मई तक विशेष सफाई अभियान

2 min read
Text Size:

Khirkia News : मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरकिया ने बताया कि खिरकिया शहर में साप्ताहिक विशेष अभियान का आयोजन 30 अप्रैल से 31 मई तक आयोजित होगा। दो शिफ्टों में सफाई कराने के लिये सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अप्रैल से 6 मई तक खिरकिया शहर के गांधी चौक से मस्जिद रोड से नगर परिषद कार्याल्य से गुरूद्वारा रोड से अम्बेडकर भवन से तहसील कार्यालय तक सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इसी प्रकार 7 से 11 मई तक वंदना चौक से लेकर बस स्टेण्ड से सब्जी मार्केट तक एवं अग्रवाल मेडिकल से श्वेताम्बर जैन मंदिर से मारवाड़ी चौक क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 19 से 25 मई तक नवीन कन्या शाला स्कूल से कृषि उपज मण्डी से ट्राफिक जाम पान दुकान से भारत गैस एजेन्सी से लेकर बजाज शोरूम क्षेत्र में तथा 26 से 31 मई तक बजाज शोरूम से लेकर सांई मंदिर तथा अंबेडकर चौराहा छीपाबड़ से महाराणा चौक तथा हीरो शोरूम क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी टिमरनी ने बताया कि टिमरनी शहर में साप्ताहिक विशेष अभियान का आयोजन 28 अप्रैल से 1 जून तक किया जाएगा। उन्होने बताया कि 28 से 4 मई तक स्टेशन चौक से तहसील कार्यालय तक, 5 से 11 मई तक स्टेशन चौराहा से सूर्या टावर तक, 12 से 18 मई तक सूर्या टावर से गांधी चौक तक साप्ताहिक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 19 से 25 मई तक गांधी चौक से शंकर मंदिर तक तथा 26 मई से 1 जून तक गांधी चौक से मस्जिद चौक तक साप्ताहिक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिराली ने बताया कि टिमरनी शहर में साप्ताहिक विशेष अभियान का आयोजन 28 अप्रैल से 1 जून तक किया जाएगा। उन्होने बताया कि 28 से 4 मई तक शासकीय अस्पताल से तहसील कार्यालय तक, 5 से 11 मई तक पुराने बस स्टेण्ड से राधाकृष्ण मंदिर तक एवं गांधी चौक से नये बस स्टेण्ड तक, 12 से 18 मई तक पुराने बस स्टेण्ड से स्टेडियम तक साप्ताहिक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 19 से 25 मई तक बंदी एवं मुहाडिय़ा में तथा 26 मई से 1 जून तक विक्रमपुर व रामपुरा साप्ताहिक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

What do you think?