Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : जन सुनवाई में नागरिको ने अपने वार्ड की और अपनी समस्या के संबंध में कलेक्टर को दिया आवेदन

2 min read
Application given to the collector regarding the problem
Text Size:

Harda News : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा तथा एसडीएम हरदा कुमार शानु देवडिय़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

जनसुनवाई में शशिकांत सिटोके निवासी पिपल्या तहसील सिराली ने कलेक्टर जैन को आवेदन देकर प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिये चयनित भूमि पर अतिक्रमण होने की शिकायत की, जिस पर उन्होने तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। हरदा के वार्ड क्रमांक 31 निवासी रमा, सरिता व ओमप्रकाश ने अपने वार्ड में पेयजल समस्या के संबंध में कलेक्टर जैन को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को टेंकर भेजकर समस्या ग्रस्त क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।

हरदा निवासी शिवम् तिवारी ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये कलेक्टर जैन को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पात्रता का परीक्षण कर कार्ड बनाने के लिये कहा। जनसुनवाई में विनोद भाटी ने गुरदिया नहर की पाल मरम्मत के संबंध में कलेक्टर जैन को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री को मरम्मत कराने के निर्देश दिये।

जगदीश प्रसाद निवासी भीमपुरा तहसील खिरकिया ने कलेक्टर जैन को बताया कि उसके प्रधानमंत्री आवास योजना के प्लाट के उपर से 11 किलोवॉट की विद्युत लाइन निकली है, इसे हटवाया जाए, जिस पर कलेक्टर जैन ने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। झुण्डगांव निवासी देवराम ने अपने घर के बाहर नाली का पानी इकट्ठा होने से मच्छर व बीमारियों की समस्या बताई, जिस पर उन्होने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पंचायत सचिव के माध्यम से आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

What do you think?