Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत अपने-अपने घर पर लगायें तिरंगा

2 min read
Hoist the tricolour at your homes under the “Har Ghar Tiranga Abhiyan”
Text Size:

तिरंगा झण्डा लगाते समय झण्डा संहिता का करें पालन

Harda news : ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत अपने-अपने घर पर तिरंगा लगायें। तिरंगा झण्डा लगाते समय झण्डा संहिता का पालन करें। सभी अधिकारी इस अभियान के तहत उन्हें सौंपे गये दायित्वों का अच्छी तरह निर्वहन करें। यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और अपर

कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौडा सहित अन्य जिला अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी एक सप्ताह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि स्वतंत्रता दिवस आगामी 15 अगस्त को मनाया जाएगा। आज से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतिदिन शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल अनुसार हरदा जिले में भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि नागरिकों को उचित मूल्य पर तिरंगा उपलब्ध कराने के लिये गांव व शहरों में स्टाल लगाये जायें। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में तिरंगा रैली और इस अभियान से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिये। वन ग्रामों में ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ संबंधी कार्यक्रम वन विभाग द्वारा आयोजित करने के निर्देश कलेक्टर सिंह ने दिये। उन्होने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को गांव-गांव में तिरंगा रैली और प्रभात फेरी आयोजित करने के निर्देश दिये।

What do you think?