Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें मीडिया प्रतिनिधि

2 min read
Media representatives should cooperate in the wide publicity of “Har Ghar Tricolor Abhiyan”
Text Size:

Harda news : ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत आज से स्वतंत्रता दिवस तक प्रतिदिन जिले में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सभी मीडिया प्रतिनिधि इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अपने घर पर तिरंगा झण्डा लगाते समय झण्डा संहिता का पालन करें। यह अपील कलेक्टर आदित्य सिंह ने शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य जिला अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी एक सप्ताह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान संबंधी शपथ दिलाई।

सीईओ सिसोनिया ने इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम, तिरंगा कैनवास, तिरंगा के साथ सेल्फी एवं तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां सभी जिलों में आयोजित की जाएं।
हर घर पर तिरंगा लगाने, तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही वेबसाइटों पर तिरंगे बैनर लगाने जैसी गतिविधियों के लिये नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस अभियान के दौरान 10 अगस्त को तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा।

तिरंगे के साथ सेल्फी और ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौधरोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। इसके बाद 11 अगस्त को तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी। इसके बाद 12 अगस्त को तिरंगे झण्डे के साथ केण्डल मार्च एवं मानव श्रृंखला आयोजित की जाएगी, 13 अगस्त को निबन्ध लेखन, तिरंगा वाहन रैली, तिरंगा व्यंजन प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी, 14 अगस्त को तिरंगा संगीत संध्या तथा तिरंगा प्रभात फेरी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में दंत शक्ति अभियान के बारे में भी कलेक्टर सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया।

What do you think?