Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : दूषित पानी पीकर हो सकते हैं बीमार, स्वच्छ पानी का ही करें उपयोग

2 min read
You can get sick by drinking contaminated water, use only clean water
Text Size:

Harda news : वर्षा ऋतु में दूषित पानी पीने से उल्टी, दस्त, पेचिश, हैजा, पीलिया, टाईफाइड जैसी बीमारियों की संभावना बड़ जाती है। इन रोगों से बचाव के लिये स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है। जल जनित बीमारियों से बचने के लिये नागरिकों को सलाह दी गई है कि खाने पीने हेतु स्वच्छ एवं सुरक्षित पानी का उपयोग करें। शौच से आने के बाद हमेशा साफ पानी और साबुन से अच्छी तरह हाथ धोवें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने नागरिकों को सलाह दी है कि खाना बनाने, परोसने व खाने के पहले भी स्वच्छ पानी से हाथ धोने का ध्यान रखें। ताजे भोजन व खाद्य सामग्रियों का ही सेवन करें। ज्यादा देर का बना भोजन व बासी खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें।

भोजन व अन्य खाद्य सामग्रियों को हमेशा अच्छी तरह ढक्कन से ढक कर रखें ताकि उसे मक्खियों व धूल से दूषित होने से बचाया जा सकें। यदि पेयजल के दूषित होने की संभवना हो तो पानी के शुद्धीकरण के लिये क्लोरीन की गोली का उपयोग करें और उसके बाद ही स्वच्छ पानी पियें। सड़े-गले फलों एवं खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। सब्जियों और फलों को साफ पानी से धोकर और स्वच्छ चाकू से काटकर उपयोग करें।

What do you think?