Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश ने बताया कि मंगलवार को विभागीय अमले के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट के सामने छिपानेर रोड हरदा मे जान डियर ट्रेक्टर द्वारा रेत का परिवहन करते पाया गया। ट्रेक्टर के चालक धर्मेन्द्र पिता बीरम लाठी निवासी सुरजना तहसील हंडिया से पूछताछ करने पर उसके पास रेत परिवहन के लिये अभिवहन पास नही पाया गया। चालक से ट्रेक्टर मय ट्राली जप्त कर थाना कोतवाली हरदा मे खड़ा किया गया है। इस प्रकरण में गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
Harda News : रेत का अवैध परिवहन करने पर ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त







