Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश हेतु अब 7 अक्टूबर तक करें आवेदन

2 min read
Admission in class 6 of Navodaya Vidyalaya
Text Size:

Harda News : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिये चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 7 अक्टूबर तक कर दी गई है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदक विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होना चाहिए। आवेदन हरदा जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा हरदा जिले के किसी शासकीय या अर्द्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी या उनके पालक स्कूल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए लिंक www.navodaya.gov.in के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्राचार्य नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर के बाद भरे गये आवेदनों में सुधार के लिये 8 एवं 9 अक्टूबर को ऑनलाइन विंडो खुलेगी ताकि आवेदक बच्चों के आवेदन पत्र भरते समय हुई गलतियों जैसे बालक अथवा बालिका, श्रेणी, ग्रामीण अथवा शहरी क्षेत्र, दिव्यांगता एवं परीक्षा का माध्यम में सुधार कर सकें।

What do you think?